
सतरंग सतरंग सतरंग चुनरिया सतरंग रंगाऊ रे....
सफेद रंग मैया ब्रह्माणी को भाए,
चारों वेद लिखाए चुनरिया सतरंग रंगाऊ रे,
गुलाबी रंग मैया लक्ष्मी जी को भाऐ,
भंडारे भरवाए चुनरिया सत रंग रंगाऊ रे,
हरा हरा रंग मेरी गौरा मां को भाऐ,
अमर सुहाग कराए चुनरिया सतरंग रंगाऊ रे,
पीला पीला रंग मेरी सीता मां को भाऐ,
मर्यादा सिखलाए चुनरिया सतरंग रंगाऊ रे,
नीला नीला रंग मेरी राधा जी को भाऐ,
ब्रज में रास रचाए चुनरिया सत रंग रंगाऊ रे,
काला काला रंग मेरी काली मां को भाऐ,
दुष्टों का नाश कराएं चुनरिया सतरंग रंगाऊ रे,
लाल लाल रंग मेरी वैष्णो मां को भाऐ,
गोदी में लाल खिलाए चुनरिया सत रंग रंगाऊ रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
