
कन्या बनके मैया आई जईयो,
बुलावे जोगन तेरी,
माँ रखियो लाज तू मेरी,
तर्ज – कान्हा बरसाने में आय जइयो।
लाल चुनर मैया ओढ़ के आना,
मन मोहनी रूप दिखाय जइयो,
कन्या बनके मैया आय जईयो,
पहन के झुमके मैया घर मेरे आना,
बिंदिया की झलक दिखाय जइयो,
पहन के पायल मैया घर मेरे आना,
मेरे अंगना में ठुमका लगाय जइयो,
सिंह सवार मैया घर मेरे आना,
भक्तो को दर्श कराय जइयो,
सब देवी को मैया घर मेरे लाना,
मेरे सोए भाग जगाय जइयो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



