
मैया का ध्यान लगाया करो,
जय माता दी गाया करो,
नवरात्रो में दर पे आया करो,
समय मिला ना गवाया करो......
नाम जो लोगे सुबह और शाम,
बन जाएंगे बिगड़े काम,
भक्तो में खुद को समाया करो,
मन की बात बताया करो,
सबकी सुनती मैया है,
पार लगाती नैया है,
मन को ना भटकाया करो,
सुरति इनमे लगाया करो,
जीवन की गाड़ी चलाती है,
माँ दुःख हरणी कहलाती है,
इनमे खुद को डुबाया करो,
आनंद है जो पाया करो,
आया शर्मा जबसे भवन में,
उजाला हुआ है दिल के चमन में,
जन्मो के पाप मिटाया करो,
खुशियां घर पे लाया करो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


