
जय वैष्णो शेरावाली मा भजन लीरिक्स
(जय वैष्णो शेरावाली माँ
जय वैष्णो जोतावाली माँ |
मैया तू मेहरावाली माँ तू ही लाटावाली
जय हो पहाड़ावाली माँ जय मंदरावाली माँ
माँ तू है वरदानी तू शुभ कल्याणी
कलियुग में तू कल्याणी |
मणि पर्वत पर सोहे
ज्योति तेरी मन मोहे
पिण्डिरानी अवतारी माँ |
देवी देवता मिलके अंश दियो अपनों
तोहे अंश दियो अपनों |
(रत्नाकर घर जन्मी
तू सुखकारी माँ
भोर तपस्या कीन्ही मन संकल्प कियो
मैया मन संकल्प कियो
त्रेता में राम को पाऊ त्रेता में राम को पाऊ |
शक्ति मैं कहलाऊँ
जय वैष्णो मेहरावाली माँ
विष्णु से कल्कि बन कर कलि में आऊंगा
तोहे राम मिले हैं कहाँ त्रिकुटा घाटी जाओ |
गुफा अंधियारी पाओ धरती पे जाकर माँ
जय वैष्णो लाटावाली माँ
कालिका लक्ष्मी शारदा संग माँ पार्वती
मेरा ध्यान रखें सब ही |
ब्रह्मा विष्णु शंकर हनुमत भैरो द्वारे
बैठे हैं बन प्रहरी
जय वैष्णो पहाड़ावाली माँ
रिद्धि सिद्धि तव् चवर डुलावे
पूजन सब करते तेरा पूजन सब करते |
पान सुपारी धरकर ध्वजा नारियल और पढ़कर
चरणामृत पाते जय वैष्णो मदरावली माँ
सुन्दर कन्या बनकर नगर ओटा आयी
मैया नगर ओटा आयी |
देख तोहे महामाया पीछे भागा आया
भैरो था ललचाया जय वैष्णो शेरावाली माँ
निज रक्षा हित शस्त्र चलाया भैरो का शीश कटा
परबत पर आनी गिरा |
पुजवाये अपने संग भैरोघाटी पे तबसे
पावन तीर्थ बना
नवरात्रों में लीला तूने दिखलाई
भक्त श्रीधर घर आयी योगिन को भंडारा |
रुचिकर भोजन दीन्हा तृप्ति सभी ने पाई
बाण मारकर गंगा तूने प्रकट कीन्ही
गंगा को प्रकट कीन्ही |
चरण धरे जहां जबसे चंरण पादुका तबसे
वोही शिला केहलायी
गरुण सवारी तेरी तू आद्या कुँवारीमाँ
तू ही ब्रह्मकुमारी माँ |
पूजे चौसठ योगिनी पूजे भैरो बावन सुमिरै सप्तऋषि
आश्विन चैत्र नवरात्रे तेरे दर आ पाए
हम दर्शन पा जाए |
भवन में तेरे आकर चरणों में शीश नवाकर
तेरी महिमा गाये
जय वैष्णो मंदरावाली माँ
,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन,
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

