
जय हो मां गौरा के नंदन,
गणपती प्रथम मनाऊं मैं,
आज राम गुण गाऊँ मैं.....
सिर पर मुकुट कान में कुंडल,
माथे पर सोहै ही शुभ चंदन,
लाल नयन दीखे अति प्यारे,
रूप देख हरसाऊ मैं,
रूप चतुर्भुज और विशाला,
कंठ में सोहे मोतियन माला,
मोदक प्रिय बुध मंगल दाता,
चरण कमल चित् लाऊं मैं,
लंबोदर तुम मूसा वारे,
एक हाथ में परसू धारे,
विघ्न हरण गोरा के नंदन,
राजेंद्र शीश झुकाऊं मैं,
गीतकार गायक राजेंद्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
