
जो ना किस्मत में था ओ मेरे सांवरे
जो ना किस्मत में था,
ओ मेरे सांवरे,
तूने वो सब मुझे दे दिया,
शुक्रिया है तेरा शुक्रिया,
तर्ज – जो मेरी रूह को।
ख्वाहिशे दिल की,
दिल मचलती रही,
मेरी ही बेबसी,
मुझ पे हंसती रही,
अब ना शिकवा गिला,
जिंदगी से रहा,
तूने अहसान इतना किया,
सांवरे ये तुम्हारे है,
नजरे करम,
वर्ना इतने के भी,
कहाँ लायक थे हम,
ये तो किरपा तेरी,
सांवरे है बड़ी,
मुझको अपनी शरण में लिया,
सौंप कर डोर हाथों में,
तेरे प्रभु,
अपनी मस्ती में ‘कुंदन’,
ये सबसे कहूं,
दिन बदल ही गए,
जबसे तू सांवरे,
बन गया है मेरा साथिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

