
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे,
आया तेरे द्वार,
मेरा करो उद्धार,
हो मेरा करो उद्धार।।
तर्ज – नफरत की दुनिया को।
तक़दीर ने लाखो,
ठोकर ही खाई है,
चारो तरफ दुःख की,
अंधियारी छाई है,
अब पार लगाओ हे परमेश्वर,
नैया है मजधार,
सुनलो मेरी पुकार,
जो तेरी शरण आता,
उसे गले लगाते हो,
बन जाते साथी तुम,
सारे दुखड़े मिटाते हो,
मैं भी आया हूँ शरण श्याम,
तेरी चौखट पे आज,
मेरे लखदातार,
कहता ‘पवन’ सुनलो,
इस दास की अर्जी,
तारो या ना तारो,
अब आपकी मर्जी,
हारे के सहारे कहलाते हो,
श्याम धणी दातार,
सबके पालनहार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
