
तुमसे मिलकर मेरे बाबा
तुमसे मिलकर मेरे बाबा ये ज़िन्दगी मुश्कुरई है,
खाटू आकर सिर झुका कर हमने हर ख़ुशी पाई है
चरणों में तेरे गुजरे लम्हे मन में विशवाश जागते है ॥
सुख दुःख में तुम साथ मेरे ऐसा एहसास दिलाते है,
तेरी प्यार भरी नजरो में प्रभु अमृत की धार समाई है,
जो कुछ मैंने सोचा भी नही वो तेरी किरपा से पाया है ॥
हर एक सपना साकार हुआ जबसे तूने अपनाया है,
मेरी सोई हुई किस्मत ने प्रभु फिर से ली एक अंगड़ाई है,
प्रभु अपना बना कर तूने मुझे इस सेवक पर एहसान किया,
प्रेमी मैं तेरा कहलाया सारी दुनिया ने सम्मान दिया,
ये सोच के आंखे नम है मेरी मेरा रोम रोम करजई है,
तेरे रहते हे श्याम प्रभु किस बात की दाता फिकर करू,
जब तक ये जीवन है मेरा हर सवास स्वास तेरा शुकर करू,
रोमी के जीवन की भागीय तूने ही प्रभु महकाई है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

