
तेरी हर मुश्किल को बाबा,
आसान कर देगा,
जो काम नहीं तेरे बस का है,
वो श्याम कर देगा।।
तर्ज – अफसाना लिख रही हूँ।
तू कर्म किये जा अपना,
नेकी के रस्ते चल,
अरदास लगा बाबा से,
अच्छा ही होगा फल,
तेरे दिल का हर एक पूरा,
अरमान कर देगा,
तू सुमिरण करते रहना,
बाकी ये संभालेगा,
चाहे आँधी तूफां आये,
ये तुझको बचा लेगा,
दिखला के अपनी शक्ति,
हैरान कर देगा,
बाबा की शरण में सबका,
हर काम संवरता है,
विश्वास अगर हो पक्का,
क्यूं चिंता करता है,
खुशियों से दामन भर के,
अहसान कर देगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




