
तेरे दर पे आये है फर्यादे लाये है,
सुनती हो सभी की माँ ये सुन के आये है
तेरा दर है स्वर्ग जैसा मेरा मन ये खिल जाता,
बिन मांगे सब को माँ सब कुछ ही मिल जाता ,
तुम सब की सुनती हो सब पे ही सहाई हो हर विपता हरती हो जगदम्बे माई हो
मेरे सिर पे दुःख के माँ ये बादल छाए है
तेरी छवि निहारु माँ ये ममता वाली है
दुष्टों के लिए माँ तू मैया काली है,
भंडार भरे तेरे जो रहमत वाले है
लगते न कभी दर पे माँ तेरे ताले है
मेरी झोली भर दो माँ जो खाली लाये है
हम प्यासे पंशी है तृष्णा ये मिटानी है
कुछ गोर करो आंबे आँखों में पानी है,
तू दया के सागर से दो बूंद पीला दे माँ
अपने इस दीपक की किस्मत चमका दे माँ
मेरा कासा खाली है जो भरने आये है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

