
दिल ने कहा है कन्हैया
दिल ने कहा है कन्हैया तू ही मेरा दिल दार,
कोई कमी न रही है तूने दिया वो प्यार,
हम तो खो गए प्यार में तेरे ऐसा किया है वस् में,
आँखों में तू दी में समाया दौड़ रहा नस नस में,
पा के तुझे में खुश रहता हु दुनिया की ना मैं परवाह करता हु,
दिल में छुपा जो सरेआम कहता हु,
दुनिया दारी की मेरे बाबा भूल गया सब रस में,
हम तो खो गए प्यार में तेरे ऐसा किया वश में,
जब से निहारी मैंने तस्वीर तेरी तब से बना तू बाबा तकदीर मेरी,
अपना बनाने में न की तूने देरी,
तबसे लेकर आज तलक तूने कितने किये है करिश्मे,
हम तो खो गए प्यार में तेरे ऐसा किया है वश में
एक अनमोल जो रिश्ता बना है जबसे मुझे तेरा साथ मिला है,
श्याम कहे न अब कोई गिला है,
छोड़ू गा न ये दर तेरा लेलो चाहे कस्मे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

