
नहीं होगा तेरा दीदार तो मैं लौट जाऊंगा
नहीं होगा तेरा दीदार,
तो मैं लौट जाऊंगा,
मगर ये याद रखना सांवरे,
मैं फिर से आऊंगा,
सताले तू मगर,
ये ना समझना हार जाउंगा,
हमेशा की तरह यूँ ही,
सरे बाजार आऊंगा,
जुबां से श्याम जय श्री श्याम,
की मैं धुन लगाऊंगा,
नहीं मिलता है तू मुझसे,
यही सबको बताऊंगा,
ना मैं रोऊँगा अपने,
आंसुओ को पीता जाऊंगा,
कन्हैया दिल दिया तुझको,
तो मरके भी निभाउंगा,
अगर पागल हुआ तो,
नाम तेरा लिख के जाऊंगा,
तेरा दीवाना ‘लहरी’,
नाम से पहचाना जाऊंगा,
स्वर – उमा लहरी जी।
प्रेषक – शुभम कुमावत (जयपुर)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



