
ना धन दौलत मैं माँगू ना ही वोट बालाजी
ना धन दौलत मैं माँगू,
ना ही वोट बाला जी ।
बस थारे नाम की चाहिए,
मन्ने सपोर्ट बाला जी ।।
अपने दिल की बात बताऊँ,
सुण ले बाबा सारी ।
तेरे भगत ने खुश राखण की,
तेरी जिम्मेदारी ।।
साँच बताऊं बहुत सही,
मन्ने चोट बाला जी ।
कोठी बंगले माल खजाना,
ना कुछ काम का ।
मन्ने सहारा चाहिये बाबा,
तेरे नाम का ।।
अरे मेरी बात ने कर ले,
अब नोट बाला जी ।
भीम सैन कहे तेरा मेरा,
कितना मेल पुराना ।
मैं तेरे दर तू मेरे घर,
लगा रहे आना जाना ।।
तेरे हाथ मेरी ज़िंदगी का,
रिमोट बाला जी ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




