
पकड़ लो हाथ बनवारी
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जायेगी
तुम्हारे ही भरोसे पर जमाना छोड़ बैठे हैं
ज़माने की तरफ देखो, हमे कैसे निभाओगे
पकड़ लो हाथ बनवारी...
पड़ी मझधार में नैया, खिवैया कोई नहीं मेरा
खिवैया आप बन जाओ, नहीं तो डूब जाएंगे
लदी है पाप की गठरी, वजन पापों का भारी है
यह गठरी आप संभालो तो बेडा पर हो जाए
लड़कपन की मोहब्बत है हमारी छूट जाएगी
लगी ना नग जड़ी चूड़ी जो इक दिन टूट जायगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

