
प्रेम के जो धागे है देखना वो टूटे ना
Tere Mere Hotho Pe Miithe Miithe Giit Mitava lyrics
तर्ज़ :- तेरे मेरे होठो पे मीठे मीठे गीत मितवा
प्रेम के जो धागे है, देखना वो टूटे ना,
सांवरे सलोना का, साथ कभी छूटे ना,
किस्मत से धागे बंधे, सांवरे को भाये हो तुम,
बाबा ने डोर खींची, चौखठ पे आये हो तुम,
भक्ति के प्रेम रस की, गगरियाँ फूटे ना,
प्रेम के जो धागे है......
सच्ची हो तेरी लगन, बाबा की प्रीत मिलेगी,
हारेगा न तू कभी, पग-पग में जीत मिलेगी,
प्रेमियों से जन्मों जनम, श्याम कभी रूठे ना,
बाबा की ऐसी दया, भक्तो को आनंद है,
चोखानी मस्त वही, जो सेवा का पाबंध है,
खाटू की मस्तियो को, कौन है जो लुटे ना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




