
फुर्सत मिले तो सांवरे हमको भी देख ले
फुर्सत मिले तो सांवरे,
हमको भी देख ले,
हम भी खड़े है श्याम तेरी,
चौखट पे देख ले,
तर्ज – मिलती है जिंदगी में।
दर पे तुम्हारे सांवरे,
लाखों की भीड़ है,
कैसे दिखाऊं आपको,
दिल में क्या पीड़ है,
मुख है मेरा सिला हुआ,
दिल को ही देख ले,
उलझन मिटाने में तुम्ही,
उलझे सदा रहो,
कैसे हमारी मुश्किलें,
सुलझे जरा कहो,
दूजा ना कोई आसरा,
इतना तू जान ले,
लाखों उबारे आपने,
हमको भी तार दो,
तेरी दया की सांवरे,
अब तो बौछार हो,
तेरा भरोसा ‘हर्ष’ को,
बाबा तू मान ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

