
बरसाने की ओ राधा प्यारी अब रखना लाज हमारी
बरसाने की ओ राधा प्यारी,
अब रखना लाज हमारी।।
तर्ज – तुमसे मिलने को ऐ मुरली वाले।
बिगाड़ो ना खिलौना समझके,
हम भी तेरे बनाए हुए है,
चाबी भरदो श्री राधे हमारी,
हम पुराने तुम्हारे पुजारी,
तुमको ढूंढा है गली गली में,
तुमको खोजा है डगर डगर पे,
इतनी लो ना परीक्षा हमारी,
किरपा करो भानु दुलारी,
सारी दुनिया का मैं हूँ सताया,
तेरे बरसाने में लाढो आया,
सुध लिजो वृषभानु दुलारी,
तुमने दासो की विपदा है टारी,
चाँद तारे है तुमसे ही शोभित,
जर्रे जर्रे में तू ही बसी है,
लाड़ले बस इतनी तमन्ना,
कभी छूटे ना लगन तुम्हारी,
स्वर – पारस जी लाड़ला।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



