
बाबा फागन के लिए कर राखी तयारी है
बाबा फागन के लिए कर राखी तयारी है
झोली भर ले रंग से हाथा में पिचकारी है
सारी दुनिया के रंग रेज अब की तेरी बारी है
रंग उड़े हुड दंग मचेगा बाबा तेरे अंगना
होगी सब की यही तमना सांवालिये तुझे रंग ना ,
अगले फागुन तक भी न छुटे ये खुमारी है
लालो लाल हो जाए जो सूरतियाँ काली है
तेरी नगरी में फागन की छटा दिखे गी न्यारी
आसमान नो रंग दिखे गा हवा बहेगी प्यारी
फागन का रसया तू मेरा श्याम बिहारी है
तुमसे मिलने के लिए मेरो छाव भारी है
गोलू को तेरे रंग में रंग ले ऐसे श्याम मुरारी
तेरे रंगो में ही दिखे हम को दुनिया सारी
प्रेम का धागा बंधा रहे ये अरज हमारी है
सारी दुनिया से जुदा अपनी रिश्ते दारी है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




