
भर दे सभी की झोली मेहंदीपुर वाले बाला
भर दे सभी की झोली,
मेहंदीपुर वाले बाला,
बिगड़ी बनेगी तेरी,
बनके सवाली आजा,
तर्ज – चूड़ी मजा ना देगी।
आए यहां सवाली,
लौटा ना कोई खाली,
बजरंगबलि की देखो,
रहमत बड़ी निराली,
होगी मुराद पूरी,
अर्जी यहाँ लगा जा,
बाला के दर पे देखो,
सोना बरस रहा है,
आ भरले तू भी दामन,
तू तरस रहा है,
सब के लिए खुला है,
रहमत का दरवाजा,
इस दर पे आके देखो,
सबका नसीब चमके,
मिट जाएं सब बलाएं,
बाला के ही करम से,
इस दर पे देख ले कभी,
बनता फकीर राजा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




