
भर दो झोली मेरी शेरोवाली,
लौट कर मै ना जाउंगी खाली......
तुम्हारी भक्ति से जमाना क्या नही पाता,
कोई भी दर से खाली मांगने वाला नही जाता,
तुम ज़माने के मुख़्तार हो मैया जी,
भगतो की मदतगार हो मैया जी,
सबकी सुनती हो अपने हो या गैर हो,
तुम गरीबो की दाता हो मैया जी,
हम है रंजो मुसीबत के मारे हुए,
सबसे मुश्किल में है हारे हुए,
शेरावाली जरा हमको भी भीख दो,
दरपे आए है झोली पसारे हुए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

