
महिमा तुम्हारी वरणी ना जाए भोले बाबा
महिमा तुम्हारी वरणी ना,
जाए भोले बाबा,
डमरू वाले भोले भाले,
तेरी जय हो त्रिपुरारी,
बाबा भोले भंडारी,
तर्ज – ओ लाल मेरी पत।
जटा में बहती गंगा की धारा,
मस्तक पे चंदा करे उजियारा,
नाग भयंकर,
गले लिपटाए भोले बाबा,
हे त्रिलोचन त्रिशूलधारी,
नीलकंठ तेरी महिमा भारी,
डम डम डम डम,
डमरु बजाए भोले बाबा,
तन पर अपने भस्मी रमाए,
जाने किसका ध्यान लगाए,
देवों में महादेव,
कहाए भोले बाबा,
वैघनाथ बाघम्बर धारी,
बम भोले भक्तन हितकारी,
हरी ॐ हरी ॐ,
नमः शिवाय भोले बाबा,
तेरी शरण में जो भी आए,
मन चाहा वरदान वो पाए,
औघड़ दानी,
आप कहाए भोले बाबा,
मैं भी हूँ बाबा दास तुम्हारा,
अपना समझकर दे दो सहारा,
तुम बिन बिगड़ी,
कौन बनाए भोले बाबा,
बाबा तुम्हारी भक्ति देना,
अवगुण मेरे क्षमा कर देना,
‘ताराचंद’ आया,
आस लगाए भोले बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


