
माँ के जगराते चलो,
चलो माँ ने बुलाया है,
माँ की महिमा गाते चलो,
ऊँचे पर्वत बीच गुफा में,
माँ ने धाम बनाया,
जिसको बुलावा भेजा माँ ने,
दौड़ा दौड़ा आया,
जयकारा लगाते चलो,
माँ है मेरी भोली भाली,
सबको गले लगाती,
वो तो अंतरयामी जाने,
सबके कष्ट मिटाती,
गुण उसके गाते चलो,
सबसे अनोखा सबसे निराला,
ये दरबार है माँ का,
पापी का भी मन बदले,
श्रमादान है पाता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




