
मेरी आस तू है माँ,
विश्वास तू है माँ,
मेरी हर ख़ुशी का अब,
आगाज़ तू है माँ,
दे दे माँ आँचल की छइयां मुझे,
ले ले माँ बाहों में अपनी मुझे।।
तर्ज – तुमसे जुदा होकर हमें।
ग़म के थपेड़े ये,
कैसे सहें मैया,
एक बार आके माँ,
तू थाम ले बइयाँ,
वरना मैं समझूंगा नाराज़ तू है माँ,
कितनी करूँ कोशिश,
कोई काम नहीं बनता,
दिल पे लगे ज़ख्मो का,
माँ दर्द नहीं थमता,
करदे करम मुझपे मोहताज हूँ मैं माँ,
किस्मत मेरी मैया,
क्यों मुझसे रूठ गई,
इसके संवरने की,
उम्मीद भी टूट गई,
कल तक अकेला था पर आज तू है माँ,
नैया भंवर में है,
तुझको पुकारा माँ,
सूझे नहीं रस्ता,
तुझको निहारा माँ,
‘हरी’ हार नहीं सकता गर साथ तू है माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



