
मेरी करुणामयी सरकार ,मिलादो ठाकुर से इकबार
Meri Karunaamayi Sarakaar Milaado Thaakur Se Ikabaar lyrics
मेरी करुणामयी सरकार ,मिलादो ठाकुर से इकबार ,
कृपा कर भानुदुलारी ,राधे बरसाने वारी।।
गोलोक के ठाकुर प्यारे।
तेरे काज ब्रजधाम पधारे।।
तेरे वश में नंदकुमार ,
मिलादो ठाकुर से इकबार।
कृपा कर.......
हरिप्रिया प्रियावादिनी राधा।
श्रीकृष्ण आह्लादिनी राधा।।
हे बढ़भागिन ब्रजनार ,
नटनागर की प्रीत श्री राधे।
मोहन मुरली का गीत श्री राधे।।
हे कृष्ण लीला रस सार ,
तू ही मोहन तू ही राधा।
तुम बिन मोहन आधा आधा।।
नंद नंदन प्राण आधार ,
मेरा सोया भाग्य जगादे।
हे श्यामा मोहे श्याम मिलादे।।
यही दीन ‘‘मधुप’’ की पुकार ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

