
मेरी गौरा जी मैया बनेगी दुल्हनिया,
सजके आएँगे भोले बाबा,
भैरो बाबा बजाएँगे बाजा,
तर्ज – मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया।
सोलह श्रांगार मेरी मैया जी करेगी,
टिका लगेगा और हल्दी लगेगी,
मैया के नाक में झूमेगी नथनिया,
और झूमेंगे भोले बाबा,
घर से चलेगी मैया डोली में बैठेगी,
धरती पे गौरा मैया पाँव ना धरेगी,
पलकों की पाल्की पे मैया को बिठा के,
ले जायेंगे भोले बाबा,
बनके बाराती ब्रम्हा विष्णु नारद आएंगे,
ऐसी जोड़ी पे सब वारी वारी जायेंगे,
मैया के हाथो में मेहंदी रचेगी,
मेहंदी निरखेंगे भोले बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


