
मेरे दिन बंधू भगवान रे,
गरुड़ पर चढ़कर आ जाना।।
मेरी साँस चले ना पावा,
ना जिव्हा चले ना गाना,
मेरा जिव चले भगवान तो तुम,
शिव जी बनकर आ जाना,
गुजरू जब मैं गुलजारी,
ये दुनिया रहे ना सारी,
गुजरू जब मैं गुरुदेव तो तुम,
सतगुरु बनकर आ जाना,
चलने की हो तैयारी,
तब घोडा मिले ना गाड़ी,
मेरी शैया छूटे घनश्याम तो तुम,
नैया लेकर आ जाना,
यमदूत बनाये बंदी,
और काया होगी गन्दी,
जब जाऊँ मैं शमशाम तो तुम,
नंदी लेकर आ जाना,
जब आये मरण का मौका,
कही हो ना जाये धोका,
मेरे ज्ञान के दाता गुरुदेव रे तुम,
कोई नौका लेकर आ जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


