
मेरे सब दुख दूर हुए जब से तेरा नाम लिया
Mere Sab Dukh Duur Hue Jab Se Tera Naam Liya lyrics
मेरे सब दुख दूर हुए जब से तेरा नाम लिया,
मेरे बिगड़े काम बने जब से तेरा नाम लिया....
मीरा पुकारे गिरधर गोपाला,
कहां छुपे हो नंद जी के लाला,
आकर लाज बचाओ गोपाला,
प्याले में आ बैठे जब से तेरा नाम लिया,
द्रोपति पुकारे गिरधर गोपाला,
साड़ी में आ बैठे जब से तेरा नाम लिया,
हरिश्चंद्र पुकारे गिरधर गोपाला,
घडे पर आ बैठे जब से तेरा नाम लिया,
मोरध्वज पुकारे गिरधर गोपाला,
आरे पर आ बैठे जब से तेरा नाम लिया,
नरसी पुकारे गिरधर गोपाला,
पटले पर खड़े हुए जब से तेरा नाम लिया,
संगत पुकारे गिरधर गोपाला,
आकर दरस दिखाओ गोपाला,
बीच में आ गए थे जब से तेरा नाम लिया,
सामने आ गए थे जब से तेरा नाम लिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


