
मोदक पे मोदक खाए गयो रे
धुन- भक्तों को दर्शन दे गई रे
माँ, गौरा का लाला ॥
गौरा का, लाला माँ, गौरा का लाला ।
मोदक, पे मोदक...
मैंने पूछा, बालक से, नाम तेरा, क्या है ।
हंस हंस, गणपति, बताए गयो रे,
मैंने पूछा, बालक से, माता पिता कौन है, ।
शिव, गौरा, बताए गयो रे,
मैंने पूछा, बालक से, रहता कहाँ है ।
कैलाश, पर्बत, बताए गयो रे,
मैंने पूछा, बालक से, वाहन तेरा क्या है ।
मूषक, की सवारी, बताए गयो रे,
मैंने पूछा, बालक से, भोग तेरा क्या है ।
लड्डू, मोदक, बताए गयो रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


