
राधे के चरणों में गिर कर आंसू मोती बन जाते
Raadhe Ke Charanon Mein Gir Kar Aansu Moti Ban Jaate lyrics
राधे के चरणों में गिर कर आंसू मोती बन जाते,
हो जाते बेकार ये अगर कही और बह जाते,
गुट गुट कर अंदर अंदर जब दिल का दर्द उबलता है,
बाँध तोड़ कर पलको के आंसू का दरिया बेहता है,
बह जाते है आंसू तो लेकिन दिल को हल्का कर जाते,
उसके आगे क्या रोना जो मोल न आंसू का जाने,
अंतर् मन की पीड़ा केवल अन्तर्यामी ही जाने,
बोल नहीं सकते जो कुछ हम वो आंसू कह जाते,
ममता मई मेरी राधे जी आंसू देख पिघल जाती ,
लाल के बहते आंसू में उसकी करुणा की बह जाती है,
माँ की गोद से ज्यादा बचे और कहा सुख पाते,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

