
रिद्धि सिद्धि का देव निराला,
शिव पार्वती का लाला,
सदा ही कल्याण करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
शिव का दुलारा है,
ये गौरा महतारी है,
गज सा बदन तेरा,
मूष की सवारी है,
चढ़े पान फूल फल मेवा,
सारे संत करे तेरी सेवा,
सभी का तू ही मान रखता
दुन्द दुन्दाला है,
सूंड सुंडाला है,
भक्तो का मंगल,
करने वाला है,
तुझे मन से जो भी बुलाता,
पल भर में दौड़ा आता,
सफल सारे काम करता,
‘हर्ष’ कहे रे पहले इसको मनाले,
चरणों में इसके तू शीश झुका ले,
सारे विघ्न हटादे तेरे,
सारे काम बना दे तेरे,
दीनो के दुख दूर करता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

