
रुन झुन रुन झुन रुन झुन बाजे पग पैजनिया
अंगनैया बिहरे रामलला....
दुइ दुइ दसन दामिनि जैसे दम दम दम दम दमके
कर कंजन कंचन के कंगना चम चम चम चम चमके
सोहे रुचिर हिये मनि माल कमर करधनिया
स्याम सरोज सुहावनि काया पहिरे झँगुली पीली
झीन झँगुलिया के भीतर सौ आभा झलके नीली
धनि धनि भाग भुशुंडि काग लखे किलकनिया
हर हिय हरत मनोहर मंजु मधुर मुसकनिया
धन्य अवध धन धन नृप दसरथ
धनि धनि तीनहु मैया
धन्य धन्य सब देखन हारे
खेलत चारिहु भैया
चाहत जन राजेश प्रभु की चरन रजकनिया
अंगनैया खेले रामलला....
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


