
वृंदावन जाने वालो चित्र विचित्र
वृंदावन जाने वालो,
बांके बिहारी के नाम मेरा,
पैगाम ले जाओ,
पहले मेरी तरफ से तुम,
चरणों में शीश झुकना,
उनके चरणों में बैठ के मेरा,
दरदे हाल सुनाना,
उनके सजदे में मेरा,
सलाम ले जाओ,
कहना तुम्हारा दिवाना तुम बिन,
पल पल तड़प रहा है,
मुश्किल हुआ है जीना उसका,
दर्द ना जाये सहा है,
अश्को की सौगात ये मेरी,
अश्को की सौगात ये,
उनके नाम ले जावो,
तेरे बिन प्यारे रो रोके,
बीते ये जीवन सारा,
तेरे दर्शन बीन पागल सा,
एक पल ना हो ये गुजरा,
‘चित्र विचित्र’ की कुछ खबर तो,
घनश्याम ले जावो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

