
शिव शंकर बेडा पार करो हम भगतो का उधार करो,
सब कष्ट कलेश मिटे मन के भोले बाबा उपकार करो,
किरपा करदो हे शिव शंकर दुखड़े हर लो हे शिवशंकर,
हम सब पापी हे शिवशंकर हम सब पापी संसारी है पर दाता तेरे पुजारी है,
हे महादेव हे उमापति हे गंगाधर हे नटराजन,
हम पर भी दया दृष्टि करदो हो सफल हमारा भी जीवन,
हम को अपने दर्शन दे कर मन के सपने साकार करो,
है नील गंगा में तू ही तू वन में उपवन में तू ही तू
कण में कण में तेरा डेरा है तेरा तो वसेरा है,
हे वैरागी हे सन्यासी हे नागेश्वर हे भंडारी,
हम भक्त जनो के जीवन पर उपकार करो हे उपकारी,
मन पुष्पः चढ़ाने आये है ये भेट प्रभु स्वीकार करो,
है जग में पावन नाम तेरा है सब की जुबा पर नाम तेरा,
जब तक इस तन में प्राण रहे तब तक तेरे चरणों में ध्यान रहे,
सारे संसार में हे भगवन तुमसे वरदानी कोई नहीं,
मुझसे कोई दीं नहीं जग में और तुमसा दानी कोई नहीं,
तुम सब की बिगड़ी बनाते हो मुझपर भी दया इक बार करो,
मैं बन के भिखारी आया हु,
और खाली झोली लाया हु,
खाली झोली भर दो दाता मुझको सुख का वर दो दाता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

