
शेरावाली के दो नैन प्यारे प्यारे,
तेरे मुकुट में चमके सितारे,
अब मुझे गगन से क्या लेना क्या लेना,
तर्ज – तेरे होंठो के दो फूल प्यारे।
तेरा टीका चमचम चमके,
तेरी बिंदियो से होता उजाला,
तेरा झुमका दमदम दमके,
तेरे होने से होता सवेरा,
तेरी शक्ति है अपार,
तुझको पूजे ये संसार,
मैया अपनी कृपा दिखा जाना दिखा जाना,
तेरा चोला चमचम चमके,
तेरी चुनरी से होता सवेरा,
तेरा नेवर दमदम दमके,
तेरी नथनी से होता सवेरा,
मैया एक तेरा साथ,
मेरे सिर पे हो हाथ,
मेरा बेड़ा पार लगा जाना लगा जाना,
तेरा कंगना खनखन खनके,
तेरी मेहंदी से होता उजाला,
तेरी पायल छमछम छमके,
तेरे बिछुए से होता सवेरा,
हम आए तेरे द्वार,
लाए सोलह सिंगार,
अब भक्ति का अलख जगा जाना जगा जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
