
दुनिया के मालिक को भगवान् कहते हैं,
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं.....
जब रिश्तेदार तुमसे मुखड़ा छुपाये,
हनुमान तेरा साथ निभाए,
जब दुनिया वाले दे ना सहारा,
हनुमान पकडे दामन तुम्हारा,
पढ़ लो सारे वेद और पुराण कहते हैं,
दुनिया के मालिक को......
जो काम इसके वश में नहीं है,
एक काम हमको ऐसा बता दो,
हनुमान खुश हो जायेगा तुमसे,
बस इसको थोड़ा सिन्दूर लगा दो,
दुनिया के सारे इंसान कहते हैं,
दिल से जो इसकी भक्ति करेगा,
हनुमान उसका साथी बनेगा,
बनवारी जो भी शरण में रहेगा,
ये उसका बेडा पार करेगा,
इसके बारे में श्री राम कहते हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


