
साथ हमारा छूटे कभी ना,
छूटे चाहे जहाँ,
जो तुझसे मुझे मिलता है मैया,
प्यार मिलेगा कहाँ,
माँ ओ माँ मेरी माँ,
तर्ज – प्यार हमारा अमर रहेगा।
रौनक जग की झूठी चमक है,
प्यार है तेरा सच्चा दाती,
ममतामई तेरी प्रीत है सच्ची,
बिन स्वार्थ तुम रिश्ता निभाती,
ठहरे जहाँ ना कोई अपना,
तुम रहती हो वहाँ,
जब भी मेरा दिल तन्हाई में,
शेरावाली घबराता है,
कदम हमारा बढ़ के मैया,
तेरी चौखट पे आता है,
राहत मिलती दिल को मेरे,
मिलता चैन यहाँ,
बनके हमेशा रहना मेरी तुम,
जब तक मेरी सांस चलेगी,
रखना लगाए प्यार से यूँ ही,
‘कुंदन’ को तुम अपने गले से,
भूल से भी हो जाए गलती,
करना मुझको क्षमा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

