
सिया जी सोच मत करना धनुष को राम तोड़ेंगे,
धनुष को राम तोड़ेंगे सिया से नाता जोड़ेंगे,
फूल लेने को बगिया में गए थे राम रघुराई,
मलिनिया सोच मत करना धनुष को राम तोड़ेंगे,
सरोवर में नहाने को गए थे राम रघुराई,
धोबिनिया सोच मत करना धनुष को राम तोड़ेंगे,
जल भरने को पनघट पे गए थे राम रघुराई,
कहांरन सोच मत करना धनुष को राम तोड़ेंगे,
गए थे भोजन करने को महलों में राम रघुराई,
रानी सोच मत करना धनुष को राम तोड़ेंगे,
गौरी पूजन करने को मंदिर में जानकी आई,
सखियों सोच मत करना धनुष को राम तोड़ेंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



