
हम तो बाबा के दीवाने हैं
हम तो बाबा के दीवने है, श्री श्याम श्याम कहते है,
श्री श्याम श्याम कहते है, बाबा श्याम कहते है,
जब से नज़र मिले श्याम से, हम हो गए दीवाने है,
मेरी आँखों में मूरत तेरी, दिल में तेरा नाम है,
मुझे दुनिया की परवाह नही, मेरे संग में बाबा श्याम है,
जो चलाता है ससार को, उसको लखदातार कहते है,
उसको लखदातार कहते है, खाटू वाला कहते है,
खाटू धाम जो भी गया, उसने बाबा का दर्शन किया,
भूल गया ससार को, वो तो उसी का हुआ,
जो देके भूल जाते है, उसे सवारिया सरकार कहते है,
वो तो हर पल मेरे साथ है, डरने के क्या बात है,
मुश्किलों से ना हारा कभी, जिसके सर पे तेरा हाथ है,
सच की खातर जिसने शीश दे दिया, उसको सवारिया कहते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




