
है तेरा विश्वास बाबा है तेरा विश्वास
आज भी तेरा आसरा कल भी तेरी आस
हर घडी ये आसरा बाबा है तेरा विश्वास
है तेरा विश्वास बाबा है तेरा विश्वास....
ये जीवन नैया है इस नैया का तू ही मांझी है
ओ श्याम ओ श्याम ओ श्याम मेरे श्याम
जो भी हारा है तू उसका सहारा है खाटू वाला है
डगमग डगमग डोले नैया
नैया का ना कोई खिवैया
बिन मांझी के नाव चले न अब पतवार सम्भालो
पार लगाओ ना आके सम्भालो न क्यों देर लगाते हो
सुनले ज़रा ओ कृष्ण कन्हैया
जिसने भी सौंपी है तुम्हे नैया
तुमने उसको पार लगाया बनकर एक खिवैया
श्याम तेरे दर का मैं भी भिखारी हूँ मेरी भी सुन लेना
जब जब दुःख के बदल छाये
लीले चढ़कर श्याम ही आये
श्याम की महिमा बड़ी निराली पंकज भी है गाये
हुई गर गलती तो क्षमा कर देना तुम मेरे स्वामी हो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



