
होती तुझसे मेरी मुलाकात रहे,
मेरे भोले सुबहो शाम मेरे साथ रहे।।
जहाँ भी मैं देखूं तू आये मुझको नजर,
तेरे संग बीते मेरे जीवन का ये सफर,
तेरा मेरे सर पे हाथ रहे,
तेरी जो कृपा मिली फिर काहे का गम,
करूँ मैं तेरी भक्ति होके मगन,
‘दिलबर’ मिलती ये सोगात रहे,
मेरी सांसों में सदा चले है तेरा नाम,
तेरी दया से भोले मेरा होता रहे हर काम,
भोले शंकर संग मेरे दिन रात रहे,
गायिका – हर्षिता जयपाल।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



