
ओ जंगल के राजा आजा,
माँ भगतो को ना तड़पा,
नैन हुए बेचैन सभी के,
इतना इनको ना तरसा,
मेरी मैया को लेके आ,
शेरावाली को लेके आ,
मेहरावाली को लेके आ,
ज्योतावाली को लेके आ,
सर पर ओढ़े लाल चुनरिया,
गल बैजंती माला,
चाँद सितारों की ज्योति का,
माँ के अंग उजाला,
जाके पवन से आ,
सुन्दरता गुणगान करू क्या,
मधुबन भी शर्माए,
जैसे हिमालय हिम चादर को,
पहन पहन के हर्षाये,
ओ छवि अजब अलग छलका,
माँ से कहना भक्तजनो ने,
बड़ी ही आस लगाई,
दुनिया तो गैरो से भरी पर,
तू क्यों हुई परायी,
ओ लाके मधुर मिलन करवा,
तू तो माँ का सेवक ठहरा,
मान तेरी जाएगी,
वर्मा को थोड़ी मोहलत से,
माँ मिल जाएगी,
मैं भी लूंगा चरण दबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




