
कन्हैया हमें तुम भुला तो ना दोगे
कन्हैया हमें तुम,
भुला तो ना दोगे,
तड़पने की हमको,
सजा तो ना दोगे,
तर्ज – मेरे प्यार को तुम।
यहाँ नंदरानी,
वहां राजधानी,
अलग अपनी दुनिया,
बसा तो ना लोगे,
यहाँ गोपियों से,
चलन से तोड़ कर तुम,
वहां दिल किसी से,
लगा तो न लोगे,
भंवर में फसा कर,
मोहब्बत की नैया,
कहीं बिच इसको,
डूबा तो न दोगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


