
कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया,
भादो की रतिया काली काली रतिया,
इनके चरुवे चराएंगी वही सखियां,
जिनके लंबे लंबे बाल कटीली अखियां,
इनको पलना झूलाएगी वही सखियां,
जिनके गोरे गोरे हाथ हाथों में चूड़ियां,
इनके बधाई गाएंगी वही सखियां,
जिनके छोटे छोटे पांव बजनी सी पायलिया,
इनको लोरी सुनाएंगी वही मैया,
जिनका यशोमती नाम नंद जी की रनियां,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

