
काशी वाले देवघर वाले भोले डमरूधारी
खेल तेरे हैं नाथ निराले शिव शंकर त्रिपुरारी
जय जय जय काशी वाले, काशी वाले , देवघर वाले,
खेल हैं तेरे नाथ निराले , जय शंभू जय जय शंभू
खेल हैं तेरे नाथ निराले ,
जय शंभू जय जय शंभू भोले...
जय शंभू जय जय शंभू
जो भी तेरा ध्यान धरे, उसका सुर नर मान करें
जन्म मरण से वह उभरें भोले , चरण तुम्हारे जो भर ले
दया करो विष पीने वाले, भक्तजनों के रखवाले
तुम बिन नैया कौन संभाले ,
ऐसे हो औ घर दानी , देते हो वर मनमानी,
असमासूर था अभिमानी, तो भस्म कराई शैतानी,
तो पार्वती बन विष्णु आए, दगाबाज को मजा चखा है,
भांग धतूरा आपके खाए,
अपनी विपदा किसे सुनाएं, मन में एक आशा है लाई
श्री चरणों की धूल मिले जो, नयन हमारे दर्शन पाए,
आस हमारी पूरी कर दो , मेरी खाली झोली भर दो,
एक नजर मुझ पर भी कर दो
जो भी आया तेरे द्वारे, जागे उसके भाग्य सितारे,
मैं शरणागत शरण तिहारी, भोले शरण तिहारी, शरण तिहारी,
करो नहीं कोई लाखों टारे, शर्मा को मत भूलो स्वामी,
हे कैलाशी अंतर्यामी, ओम नमः शिव नमो नमामि
जय शंभू जय जय शंभू ,जय शंभू जय जय शंभू
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
