
गोवर्धन की नगरीया आओ गिरिराज के दर्शन पाओ
गोवर्धन की नगरीया आओ,
भक्तो आओ,
गिरिराज के दर्शन पाओ,
गोवर्धन की परिक्रमा लगा लो,
सोया भाग्य तुम अपना जगा लो।।
तर्ज – म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ।
मानसी गंगा बहे यहाँ पे,
सबसे पहले यहाँ पर नहाओ,
सात कोस की करो परिक्रमा,
दानघाटी पे दूध चढ़ाओ,
मुड़िया पूनो का मेला यहाँ लगता,
कृष्ण भक्ति का फल यहाँ पाओ,
राधा रानी बिरज महारानी,
इनकी सेवा से आनंद मनाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


