
जितना राधा रोई कान्हा के लिए
जितना राधा रोई,
रोई कान्हा के लिए,
कन्हैया उतना रोया,
रोया है सुदामा के लिए।।
बोला वो हो मतवाला,
यार मेरा मुरली वाला।
यार की हालत देखि,
उसकी हालत पे रोया,
यार के आगे अपनी,
शानो-शौकत पे रोया,
ऐसे तड़पा तड़पे शमा,
परवाने के लिए,
पाँव के छाले देखे,
तो दुःख के मारे रोया,
पाँव धोने के खातिर,
ख़ुशी के मारे रोया,
आंसू थे भरपाई,
अब तो जीने के लिए,
उसके आने से रोया,
उसके जाने से रोया,
होक गदगद चावल के,
दाने दाने पे रोया,
बनवारी वो रोया,
बस याराना के लिए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

