
तू पकड़ ले मेरा हाथ तेरी मैं हो जाऊं
Mere Shyaam Dhani Sarakaar Duniya Se Gai Main Haar lyrics
मेरे श्याम धणी सरकार दुनिया से गई मैं हार
ना दुःख अब सेह पाऊं तू पकड़ ले मेरा हाथ तेरी मैं जाऊं
दुनिया की सताई बाबा दिन रात में रोती हूँ
रो रो के अँसुअन से बाबा मुखड़ा धोती हूँ
मेरी सुन ली करूँ पुकार हे बाबा लखदातार ना अब मैं सो पाऊं
तू पकड़ ले मेरा हाथ तेरी मैं हो जाऊं ..............
झूठा है जग सारा मतलब के नाते हैं
जब तक जेब में पैसा सब साथ निभाते हैं
ये मोह माया जंजाल बाबा रख ले मेरा ख्याल सफल मैं हो जाऊं
हारे हुए को बाबा तुमने जिताया है
याद करे जो तुझको तूने साथ निभाया है
मोना प्रिंस को बाबा तार हे लीले के असवार दर्श तेरा पाऊं
मेरे सर पे रख दे हाथ तेरी कृपा पाऊं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



