
तेरा हाथ है जो सर पर,
मुझको फिर किस बात का डर,
यूँ ही अपना हाथ सदा,
बाबा रखना मेरे सर पर,
तर्ज – तेरा मेरा प्यार अमर।
कोई फ़िक्र मुझको नहीं,
ना ही डर की बात है,
मेरा श्याम हर घड़ी,
रहता मेरे साथ है,
पल रखता मेरी खबर,
ख्वाइश मन की मेरी,
हो गयी पूरी सभी,
दिल में अब कोई मेरे,
आरजू बाकी नहीं,
श्याम अब है मेरा हमसफर,
श्याम की चौखट मिली,
मिल गई है हर ख़ुशी,
श्याम के हाथो में ही,
सौप दी है जिंदगी,
‘शर्मा’ का पूरा हुआ है सफर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

