
तेरी मेहरबानी
तेरे दर पे आने से बदली है मेरी जिंदगानी,
तेरी मेहरबानी तेरी मेहरबानी,
एक दोर वो भी था जब कोई ना था अपना,
दुनिया का हर सुख मुझे लगता था सपना,
बात हो गई है वो पुरानी,
तेरी मेहरबानी..........
गुण और कर्म से ज्यदा तुमने दिया है,
अँधेरा मिटाके तुमने रोशन किया है,
दुनिया जो मेरी थी वीरानी,
गर्व से ये सोनू प्रभु सबको बाताये,
किस की वजह से जग में पहचाना जाये,
तेरे नाम की है वो निशानी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



