
दरबार ये भोलेनाथ का है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
ये तो भोला भंडारी है,
ये जग का पालनहारी है,
इसकी मर्जी से ही भक्तो,
संसार ये सारा चलता है,
यहाँ देरी का कोई काम नहीं,
यहाँ सुबह की होती शाम नहीं,
ये तो पलभर में ही भक्तो,
सबकी तक़दीर बदलता है,
ये सबसे सच्चा साथी है,
ये सबसे अच्छा माझी है,
ये थाम ले जिसकी नैया को,
‘सोनू’ वो पार उतरता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


